Maharajganj

भाजपा नेताओं ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला ,जिला प्रभारी बोले घोटालेबाजी रही है कांग्रेस का इतिहास

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : - शनिवार को नगर तिराहे पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्रष्टाचार का पुतला फूंका और जम कर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि आप अभी ने खबरों में देखा होगा कि आयकर विभाग के छापे में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड रुपया बरामद हुआ है।भ्रष्टाचार कांग्रेस का इतिहास रहा है। आज का नहीं है यह 1962 की जंग के दौरान जीप घोटाले की बात निकल कर आई थी।इसी तरह 2 जी घोटाला कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला यूपीए की सरकार में सामने आया।आज भी कांग्रेस ऐसे घोटाले कर रही है।जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई तब से भ्रष्टाचार नियामक संस्थाओं को खुली छूट दे दी गई है। ताबड़तोड़ छापे हो रहे है चुनाव के दौरान भी छापे पड़ रहे थे। और रुपए जप्त हो रहे थे। कांग्रेस पार्टी के लोग कहते हैं कि बदले की भावना से कार्य  किया जा रहा है।कांग्रेस की सरकार जब भी सत्ता में रही है तब तब लूटने का कार्य किया है।मोदी जी की सरकार में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल , जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला,प्रमोद खरवार  वीरेन्द्र लोहिया, प्रदीप गौड़,सिनोद कुमार, श्याम मोहन चौधरी, अश्विनी पटेल, सन्नी अग्रहरि, अशोक तिवारी,सोनू अग्रहरि,विजत गौड़, प्रभाकर, सत्यम चौबे,राज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची